40 हजार रुपये तक की बड़ी छूट, इस स्कूटर पर

देश भर में एक अप्रैल 2020 से BS4 की जगह BS6 इमीशन नियम लागू हो गए है. इसीलिए कंपनियां अपना पुरानी BS4 बाइक और स्कूटर बेचने के लिए बड़ा डिस्काउंट दे रही है. आप भी अगर लॉकडाउन के बाद कोई बाइक या फिर स्कूटर खरीदने की तैयारी में है तो आपके लिए ये सही समय है.

मिल रही है 40 हजार रुपये की छूट- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Piaggio के BS4 कम्प्लायंट Vespa और Aprilia स्कूटर्स पर 40 हजार रुपये की छूट मिल रही है.यह डिस्काउंट फिलहाल 13 मई तक के लिए उपलब्ध है.

आपको बता दें कि पियाज्जो ने हाल में अपने सभी स्कूटर्स के बीएस6 कम्प्लायंट वर्जन लॉन्च किया है.इन वाहनों की कीमत बीएस के मुकाबले लगभग 17 से 19 हजार रुपए ज्यादा है.

Piaggio देश में Vespa और Aprilia ब्रैंड के स्कूटर्स बेचता है. बता दें कंपनी इस समय अपने BS4 स्कूटर्स पर 40 हजार रुपए तक का कैश डिस्काउंट दे रही है. वही, BS6 स्कूटर्स पर भी 25 हजार रुपए तक की छूट दे रहा है.

Vespa स्कूटर की कीमत 73 हजार रुपए से लेकर 1.12 लाख रुपए तक है. इस पर आपको कंपनी की ओर से 40 हजार रुपए तक की छूट दी जा रही है. वहीं Aprilia के स्कूटर्स पर भी आपको यही डिस्काउंट मिल रहा है.

पियाज्जो इंडिया (Piaggio India) ने ऑटो एक्सपो में दो स्कूटर पेश किया था. पेट्रोल इंजन वाले Aprillia SXR 160 स्कूटर के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर Vespa Elettrica पेश किया गया. एप्रिलिया SXR 160 की बुकिंग अगस्त 2020 में शुरू होगी. इसकी लॉन्चिंग दीवाली के आस-पास हो सकती है.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण