आपको कोरोना है या नहीं किचन में मौजूद इन चीजों से जान सकते हैं

कोरोना वायरस corona virus दिन पर दिन अपना पैर पसारता जा रहा है. इसके चलते पूरी दुनिया मे हाहाकार मचा हुआ है. इस वायरस की चपेट में आने से लगातार संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. इससे अब तक लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं. जिसमें से हजारों लोगों की जानें भी जा चुकी हैं.


भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में भी काफी ज्यादा हिजाफा हुआ है. अब तक इससे देशभर में 9222 केस सामने आए हैं. जबकि 300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. वहीं तकरीबन 1086 लोग इस संक्रमण से ठीक होकर अस्पताल से अपने घर लौट चुके हैं.


कोरोना वायरस के लक्षण फ्लू से मिलते जुलते हैं. जिससे काफी हद तक लोगों को इन लक्षणों में फर्क महसूस कर पाना मुश्किल हो जाता है.


ऐसे में आप अपनी किचन में मौजूद मसालों से ये पता लगा सकते हैं कि आपको कोरोना वायरस है या फ्लू.


दरअसल साइंटिस्ट द्वारा एक प्रश्नावली तैयार की गई है जो एक तरह का सर्वे है. जिससे आप किचन में मौजदू मसालों को चखकर अपने सवालों के जबाव देने होंगे. जिससे आधार पर आपको मालूम हो जाएगा कि आपको संक्रमण है या नॉर्मल फ्लू.


जानकारी के मुताबिक इसके लिए आपको अपनी किचन में मौजूद हल्दी, दालचीनी, सौंफ, इलाइची, सरसो, जीरा, लॉन्ग, काली मिर्च, मुलैठी जैसे मसालों को सूंघकर या चखकर सवालों के जवाब देने होंगे. जिनके आधार पर आप अपना रिजल्ट पता लगा पाएंगे.


बताते चलें कि भारत समेत 38 देशों के 500 साइंटिस्ट ने एक Questionnaire तैयार किया है. इस स्टडी पर सबसे पहले दक्षिण कोरिया ने काम करना शुरू किया था. जिससे पता लगा था कि कोरोना वायरस के 30% केस में लोगों की सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता काफी कम हो गई थी.


जिससे सामने आया था कि स्वाद न ले पाना और किसी चीज को न सूंघने की पावर को चेक करने के लिए Questionnaire और App तैयार किया है. इसके लागू होने के लिए बस एथिकल अप्रूवल का इंतजार है. जिसके बाद इस Questionnaire और App को भारत सरकार आरोग्य सेतु के साथ जोड़ा जाएगा.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण