अजय, अक्षय और शाहरूख में कौन है बेस्ट एक्टर, दिलीप साहब ने दिया ये जबाब

दिलीप कुमार हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता है जो भारतीय संसद के उच्च सदन राज्य सभा के सदस्य रह चुके है। दिलीप कुमार को उनके दौर का बेहतरीन अभिनेता माना जाता है, त्रासद या दु:खद भूमिकाओं के लिए मशहूर होने के कारण उन्हे 'ट्रेजिडी किंग' भी कहा जाता था। उन्हें भारतीय फ़िल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है
दिलीप कुमार बॉलीवुड के बड़े दिग्गज अभिनेता रहे हैं। इस सुपरस्टार ने अपने जमाने में कई सुपरहिट फिल्में दी है। लोग आज भी इनकी फिल्मों को बड़े चाव से देखते हैं। बॉलीवुड को आगे बढ़ाने में दिलीप कुमार का अहम योगदान रहा है। इसीलिए इनके असीमित योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।पूरी फिल्म इंडस्ट्री दिलीप कुमार का बहुत सम्मान करती है।
दिलीप कुमार का जन्म दिसंबर 1922 को हुआ था।इनकी पत्नी का नाम सायरा बानो है।फिलहाल दिलीप कुमार की काफी उम्र हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी ये अभिनेता बॉलीवुड से जुड़े हुए समारोह में कभी-कभी देखने को मिलते हैं। हाल ही में मीडिया ने दिलीप कुमार से बात की। इस दौरान दिलीप कुमार से बॉलीवुड के से जुड़े हुए कुछ सवाल पूछे गए।
इंटरव्यू के दौरान दिलीप कुमार से पूछा गया कि उनकी हिसाब से अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान में से कौन सा अभिनेता बेस्ट है। इस सवाल के उत्तर में दिलीप कुमार ने शानदार जवाब दिया। दिलीप कुमार ने कहा कि मेरे हिसाब से तीनों ही बॉलीवुड के सवाल अभिनेता हैं। लेकिन अक्षय कुमार अजय देवगन और शाहरुख खान से थोड़े ज्यादा बेहतर है। इस तरह दिलीप कुमार ने अक्षय कुमार को अजय देवगन और शाहरुख खान से बेहतर अभिनेता बताया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण