भाभी अगली बार कोहली से कहना, "चहल को ओपनिंग करा चहल को"

सभी अपने-अपने घरों में कैद हैं. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वक्त गुजार रहे हैं. ये जोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और एक के बाद एक मजेदार वीडियो शेयर कर फैंस को मनोरंजिंत कर रहे हैं. इसी बीच अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ एक नया वीडियो शेयर किया जिसपर टीम इंडिया स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अनुष्का से गुहार लगाई है.


अनुष्का शर्मा ने मजेदार वीडियो की शेयर


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मौजूदा वक्त में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं. अब जबकि क्वारेंटाइन दिनों में कोहली घर पर ही कैद हैं तो वह अपने फैंस को काफी याद कर रहे होंगे.


इस बीच अनुष्का शर्मा ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया जिसमें वह उन्हें चौका मारने के लिए कह रही हैं.


साथ ही अनुष्का ने इस वीडियो में कैप्शन में लिखा- मुझे लगा कि इस लॉकडाउन में वह क्रिकेट के मैदान को मिस रहा होगा, दुनियाभर के लाखों फैंस के प्यार के साथ वह इस तरह के खास फैंस को भी जरूर मिस कर रहा होगा इसलिए मैंने उसे यह याद दिलाने की कोशिश की.


अनुष्का शर्मा से चहल ने लगाई गुहार


अनुष्का शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर काफी कमेंट्स आए लेकिन युजवेंद्र चहल का कमेंट सबसे मजेदार है. चहल ने अनुष्का से गुहार लगाते हुए कमेंट किया कि- अगली बार भाभी आप प्लीज कहना चहल को ओपनिंग करवाना, मुझे उम्मीद है वो आपकी सुनेंगे.


आपको बता दें, चहल टीम इंडिया में सीमित ओवर क्रिकेट का हिस्सा होते हैं. साथ ही वह आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का हिस्सा हैं. जहां वह टीम के मुख्य गेंदबाजों में से एक हैं और विराट कोहली की टीम के लिए अच्छी गेंदबाजी करते हैं.


युजवेंद्र चहल ने शमी से पूछे मजेदार सवाल



युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ एक इंस्टाग्राम पर लाइव चैट पर रैपिड फायर राउंड खेला. इस दौरान चहल ने काफी मजाकिया सवाल पूछे. चहल ने शमी से गर्लफ्रेंड और पड़ोसन के बीच चुनने को बोला तो शमी ने कहा 'अब तो गर्लफ्रेंड पर विश्वास नहीं रहा, इसलिए पड़ोसन.


अब तो गर्लफ्रेंड पर विश्वास नहीं रहा, इसलिए पड़ोसन. इसपर चहल ने भी शमी की बात पर हामी भरते हुए कहा, हां.. इस वक्त लॉकडाउन में तो पड़ोसन को ही देख सकते हैं.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण