बिना कार्ड के एटीएम से माेबाइल पर मिले OTP से ATM से निकाल सकते हैं रुपए

लॉकडाउन (Lockdown) को देखते हुए आरबीआई (Reserve Bank of India) ने नई व्यवस्था की है. ऐसे खाताधारक जिनके रिश्तेदारों के बैंक (Bank) में खाते नहीं हैं और जिन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है, उनकी घर बैठे बैंकिंग सुविधा मिलेगी. इसके लिए न तो रुपए पाने वाले को खाता खुलवाना होगा और न ही रुपए देने वाले को बैंक (Bank) या एटीएम पर जाना होगा. मोबाइल एप के जरिए रुपए ट्रांसफर कर सकेंगे. जिसे यह पैसा भिजवाया जाएगा वे रिश्तेदार भी बिना खाते के ही अपने मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर देशभर में किसी भी बैंक (Bank) के एटीएम में जाकर पैसे की निकासी कर सकेंगे. इसके लिए केवल ग्राहक को अपनी ओटीपी याद रखते हुए एटीएम जाना होगा.


बैंक (Bank) अधिकारी सुधीर पूनिया के अनुसार ग्राहकों के लिए यह सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू की गई है ताकि उन्हें न बैंक (Bank) जाना होगा और न कि उनके रिश्तेदार को बैंक (Bank) में खाता खुलवा कर पैसे मंगवाने के इंतजाम करने होंगे.


इस तरह से करते हैं बिना कार्ड के एटीएम से लेनदेन, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जरूरी


एसबीआई बैंक (Bank) : योनो एप


इसमें योनो कैश ऑप्शन के जरिए निश्चित राशि का ट्रांजेक्शन कोड जारी करके बिना एटीएम कार्ड के बैंक (Bank) की किसी भी एटीएम मशीन से आप पैसे निकाल सकते है या अपने जानकार को वो कोड भेज सकते हैं. जिससे वो पूरे भारत में कहीं भी एसबीआई बैंक (Bank) के एटीएम मशीन आने वाले कार्डलेस ऑप्शन को सलेक्ट करेगा तथा योनो कैश ऑप्शन में आपके बताए ओटीपी से उतना पैसा निकाल सकता है.


पीएनबी बैंक (Bank) : पीएनबी वन एप


आइएमटी (इंस्टेंट मनी ट्रांसफर) : आप किसी भी ऐसे जानकार व्यक्ति, जिनका किसी भी बैंक (Bank) मे खाता नहीं है उनको आप बैंक (Bank) के एटीएम मशीन मे आने वाले आइएमटी ऑप्शन से उनके फ़ोन नंबर डाल कर पैसे भेज सकते है. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक कोड आएगा और वो व्यक्ति देश में पीएनबी बैंक (Bank) के किसी भी एटीएम मशीन से वो कोड डाल कर पैसा निकाल सकता है.


बीओबी : एम कनेक्ट प्लस एप


कैश ऑन मोबाइल ऑप्शन से एक निश्चित राशि का ओटीपी जेनेरेट करना होता है उस कोड को डाल एटीएम मशीन से बिना कार्ड पैसा निकाल सकते हैं. बैंक (Bank) अधिकारी सुधेश पूनिया ने बताया कि डिजिटल चैनल आसान और सुरक्षित तरीका है. कोई भी ट्रांजक्शन करने के लिए 2 अलग अलग पासवर्ड तथा एक ओटीपी जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आता है की आवश्यकता होती है.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण