चीन से पैदल चलकर एक महीने में भारत पहुंची लड़की,जाने पूरा मामला

मणिपुर पुलिस ने सिंघाट स्थित चूराचांदपुर इलाके से एक 23 वर्षीय युवती को अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवती की मदद करने को लेकर उसके परिवार के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। युवती चीन से लौटी थी और कोरोनावायरस जांच में उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती 28 फरवरी को चीन से सड़क मार्ग से भारत आने को निकली थी। एक महीने से ज्यादा समय के बाद 6 अप्रैल को वह म्यांमार के रास्ते मणिपुर स्थित इंटरनेशनल चेक पोस्ट से भारत में घुसने की कोशिश करने लगी। एंट्री गेट बंद थे और मोरेह में बॉर्डर सील थे, लिहाजा उसने भारत में दाखिल होने के लिए अवैध तरीका अपनाया।


काफी कोशिशों के बाद वह चूराचांदपुर जिले के बेहिआंग से देश में घुस आई।


पुलिस अब युवती की ट्रैवल हिस्ट्री की जांच कर रही है. पुलिस पता लगा रही है कि वह चीन से सड़क मार्ग से कैसे म्यांमार पहुंची और फिर वहां से अवैध तरीके से भारत में कैसे दाखिल हुई। जांच अधिकारी ने बताया कि युवती व उसके परिवार को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया है। बता दें कि बीते महीने मणिपुर सरकार ने कोरोना से बचाव के एहतियातन सभी इंटरनेशनल बॉर्डर को बंद करने की घोषणा की थी। बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण