दारा सिंह ने रामायण की शूटिंग के दौरान छोड़ दिया था ऐसा करना
टीवी शो रामायण के माध्यम से कई कलाकारों ने विशेष पहचाई बनाई थी। इसमें भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरूण गोविल, सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया और हनुमानजी का रोल अदा करने वाले दारा सिंह प्रमुख हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण घोषित लॉकडाउन के दौरान लोगों का टाइम पास करने के लिए एक बार फिर से दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। आज हम बॉलीवुड अभिनेता दारा सिंह और रामायण की शूटिंंग के कुछ अनसुने किस्सों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इनका खुलासा दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह ने एक साक्षात्कार में किया है। विंदू सिंह ने इस दौरान बताया कि रामायण की शूटिंग के दौरान उनके पिता (दारासिंह) ने नॉन-वेज खाना छोड़ दिया था।इस दौरान उन्होंने बताया कि वे अपने पिता के साथ रामायण की शूटिंंग लोकेशन पर जाया करते थे। विंदू सिंह ने बताया कि शूटिंग समाप्त होने के जब उनके पिता स्टूडियो के गेट खोलते थे, तब सैकड़ों की संख्या में लोग उनके चरण छूने का इंतजार किया करते थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें