दिल्ली मेट्रो को क्यों पसंद नहीं आया मसकली गाने का नया वर्जन जाने

अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर अभिनीतबॉलीवुड फिल्म 'दिल्ली-6' के गाने 'मसकली' को लेकर छिड़े विवाद में अब दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) भी कूद पड़ा है। इस बाबत दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि उसे सोनम कपूर और मसकली का ओरिजनल गाना पसंद है। दिल्ली मेट्रो ने बयान में नए वर्जन को पंसद करने से नकार दिया है। डीएमआरसी ने कहा है कि वह खुद भी फिल्माए गए ओरिजनल गाने का हिस्सा रहा है, ऐसे में वह इसे ही पसंद कर रहा है।


उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में पुराने गानों का रीमेक बनाने का चलन है।


इसी क्रम में मसकली का रीमेक तैयार किया गया है। इस मसलकली-2 पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसमें ज्यादातर लोग ओरिजिनल मसकली ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वे नए गाने को हजम नहीं कर पा रहे हैं। इसी क्रम में डीएमआरसी ने ट्वीट कर गाने को याद किया, जिसमें सोनम कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी।


डीएमआरसी ने कहा कि पुराने ट्रैक की कोई बराबरी नहीं है। ऊपर से वह खुद इस गाने का एक अहम हिस्सा है, क्योंकि गाने का एक हिस्सा दिल्ली मेट्रो में भी शूट किया गया था। ऐसे में दिल्ली मेट्रो का वास्तविक गाने से लगाव होना जायज भी है। सोनम कपूर ने हार्ट इमोजी के जरिए दिल्ली मेट्रो को शुक्रिया कहा। इस पर दिल्ली मेट्रो ने भी सोनम कपूर को खास अंदाज में ऑफर देते हुए कहा कि एक बार सब सामान्य हो जाए। वह चाहेगा कि सोनम कपूर एक बार फिर मेट्रो में दिल्ली-6 की यात्रा करें। गौरतलब है कि कोरोना के कारण इन दिनों मेट्रो का परिचालन भी बंद है और जब तक दिल्ली में लॉकडाउन की स्थिति रहेगी, इसका परिचालन भी बंद रहेगा। यह भी बता दें कि मेट्रो चलने की सूरत में लाखों लोग रोजाना मेट्रों के जरिये अपना सफर करते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण