द्रविड़ के खौफ में था ये गेंदबाज,उनके सामने 11 साल के बच्चे जैसा महसूस करता था

क्रिकेट की दुनिया की एक खास बात है. चाहे कोई गेंदबाज हो या कोई बल्लेबाज, किसी खास खिलाड़ी के सामने उसे किसी न किसी तरह की परेशानी होती ही है. अब यूं तो इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज ग्रेम स्वान (Graeme Swann) की गिनती दुनिया के बेहतरीन स्पिनरों में की जाती है, लेकिन उनके लिए भी एक बल्लेबाज खौफ का दूसरा नाम बन गया था. ये खिलाड़ी और कोई नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम की दीवार राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) थे. ग्रेम स्वान ने तो अब यहां तक कहा है कि राहुल द्रविड़ ने उन्हें ऐसा महसूस कराया जैसे वो 11 साल के किसी बच्चे के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे हों.

आफ स्पिनर ग्रेम स्वान (Graeme Swann) ने सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली समेत कई दिग्गज बल्लेबाजों को अपनी गेंदों से मुश्किल में डाला, लेकिन राहुल द्रविड़ के आगे उनकी एक नहीं चली.स्वान को राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के सामने गेंदबाजी करने में हमेशा मुश्किल होती थी. आखिर हो भी क्यों न, द्रविड़ को यूं ही तो भारतीय क्रिकेट की दीवार नहीं कहा जाता है.

द्रविड़ से बेहतर खिलाड़ी नहीं देखा 
ऐसे ही एक वाकये का जिक्र करते हुए 41 वर्षीय ग्रेम स्वान (Graeme Swann) ने बताया, राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का विकेट मेरे लिए बड़ा था. मैने केंट में उनके खिलाफ गेंदबाजी की और वह अविश्वसनीय बल्लेबाज थे. मैंने अपनी जिंदगी में उनसे बेहतर खिलाड़ी नहीं देखा. उनके सामने मुझे 11 साल के बच्चे जैसा अनुभव होता था. स्वान के करियर की एक दिलचस्प बात है कि उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर को एक ही ओवर में आउट किया था.डेब्यू मैच में द्रविड़-गंभीर को एक ही ओवर में आउट किया 
इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर स्वान (Graeme Swann) ने स्काइ स्पोटर्स से पॉडकास्ट में अपने डेब्यू मैच का जिक्र करते हुए कहा, 'मैंने राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को आउट किया. वो एक बेहतरीन गेंद थी. आमतौर पर मुझे उनका विकेट नहीं मिलता था. भारतीय क्रिकेट टीम की दीवार राहुल द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जॉन राइट की कोचिंग में 2000 में केंट के लिए क्रिकेट खेला था.

इंग्लैंड के लिए हासिल किए 410 विकेट 
ग्रेम स्वान (Graeme Swann) ने इंग्लैंड के लिए 66 टेस्ट मैच खेले हैं जबकि 79 वनडे मुकाबलों में हिस्सा लिया है. इसके अलावा उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप यानी टी20 में भी 39 मैचों में भागीदारी की है. तीनों प्रारूपों में मिलाकर स्वान ने कुल 410 विकेट लिए हैं. इनमें 18 बार उन्होंने पांच या उससे अधिक विकेट हासिल किए. इतना ही नहीं, ग्रेम स्वान 2010 में टी20 विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम में भी शामिल रहे. उन्होंने साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण