गुर्जर समुदाय पर पाकिस्तान सेना ने किया हमला..

पिछले एक हफ्ते के भीतर पहले कश्मीर में चार आतंकी और फिर केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पांच आतंकियों को जिस तरह से सेना ने मार गिराया उससे पाकिस्तान सेना बौखला गई है. इसी का नतीजा रहा कि पाक सेना ने जान बूझकर कुपवाड़ा के एलओसी के पास रहने वाले गुज्जर लोगो को निशाना बनाया. ये गैर पेशेवर और अनैतिक कार्रवाई थी.


उन गांवों को निशाना बनाया गया जहां ना तो सेना तैनात है और ना ही उसके ठिकाने है. सेना ने कसम खाई है कि इसका वो करारा और माकूल जवाब देंगे.


कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की. मरने वाले तीन नागरिकों में महिला, एक पुरुष तथा एक बच्चा शामिल है. गोलाबारी में कई घर तथा वाहन भी तबाह हो गए. खौफ के मारे लोग अपने घर छोड़कर बाहर आ गए.


पहले पाकिस्तानी सेना ने शाम पांच बजे कुपवाड़ा इलाके में युद्धविराम का उल्लंघन किया. भारी गोलाबारी कर सेना की चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया. इस गोलाबारी में एक मासूम सहित तीन स्थानीय लोगों की मौत हो गई. गोलाबारी में दो दर्जन से अधिक घरों तथा आधा दर्जन वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण