जियो के नये प्लान ने मचाई धूम, 399 रूपये मे एक साल के लिये फ्री जाने

एक समय ऐसा था जब भारत में इंटरनेट डेटा की कीमतें आसमान छू रही थी और कॉलिंग के लिए भी भारी-भरकम कीमत चुकानी पड़ती थी. लेकिन जियो के आने के बाद से ग्राहकों को सस्ते ऑफर्स का लाभ मिलना शुरू होने लगा. साथ ही लोगों को महंगे डेटा ऑफर से भी छुटकारा मिला. जियो के आने से पहले जो कंपनियां महंगे डेटा प्लान्स उपलब्ध करा रही थी उन्होंने भी जियो की तर्ज पर सस्ते ऑफर्स उपलब्ध कराने शुरू कर दिए. लेकिन पिछले कुछ समय से जियो ने अपने प्लान्स में बढ़ोतरी की है. जिसका प्रभाव सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है. हाल ही में जियो ने ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीम वालों के लिए खुशखबरी दी है.


दरअसल, जियो ने ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीम एप जियोसावन यूजर्स के लिए नया 399 रुपये वाला प्लान पेश किया है. जिसमें यूजर्स को ऐड फ्री म्यूजिक और एचडी क्वालिटी गानों के साथ अनलिमिटेड फ्री डाउनलोड की सुविधा दी जा रही है. इस प्लान की वैधता पूरे साल भर की होगी. जिसमें ग्राहकों 55+ मिलियन गानों में से अपनी पसंद के गाने सुनने का मौका मिलेगा.


मिलेगा ये सब कुछ फ्री।


जियो के इस 399 रुपये वाले वार्षिक प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की लम्बी वैलिडिटी मिलेगी. जियो सावन ऐप पर 55 मिलियन से ज्यादा गानें अनेकों भाषाओं में सुनने को मिलेंगे. जियो ट्यून्स के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ रिकमेन्डेशन की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ऐड फ्री म्यूजिक, HD क्वालिटी म्यूजिक, और नए रिलीज हुए म्यूजिक भी फ्री सुन पाएंगे. खास बात की इसे आप सनोस अलेक्सा और अन्य पर भी आनंद उठा सकेंगे. इसके साथ ही जियो फ्री स्पेशल एक्सेस और ऑफर्स इस पर पेश करेगी.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण