लॉकडाउन तोडने पर पुलिस ने बिछा दी लाशें, 18 लोगों को मार दी गोली

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए भारत समेत दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन जारी है। इसके बावजूद लोग सड़कों पर नजर आ रहे हैं। लेकिन एक अफ्रीकी देश में लॉकडाऊन के सरकारी आदेश का पालन न करने पर पुलिस ने सड़क पर लोगों की लाशें बिछा दीं। यह दिल दहलाने वाला मामला नाईजीरिया का है जहां लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने गोलियों की बौछार कर दी जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।


बता दें कि यह संख्या पूरे देश में कोरोना वायरस से हुई मौत से कहीं ज्यादा है।यहां कोरोना के चलते अब तक सिर्फ 13 लोगों की मौत हुई है।


राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उन्हें नाइजीरिया के 36 राज्यों और में से 24 से सुरक्षा बलों द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन की घटनाओं की 105 शिकायतें प्राप्त हुईं हैं। हालांकि, मामले को लेकर सरकार का कहना है कि अब तक पुलिस की कार्रवाई में सिर्फ 12 लोगों की जान गयी है।


गौरतलब है कि नाइजीरिया में 30 मार्च से लॉकडाउन लागू है। कोरोना वायरस के खिलाफ पूरी दुनिया जंग लड़ रही है लेकिन गोली मारने जैसी सख्‍ती कोई भी देश नहीं दिखा रहा है। कोविड-19 के कारण दुनिया में सर्वाधिक लोगों की मौत अमेरिका में हुई है। इटली में कोरोना वायरस के कारण 22,170 लोगों, स्पेन में 19,130 लोगों और फ्रांस में 17,920 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में संक्रमण के 6,67,800 से अधिक मामले सामने आए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण