मप्र : इंदौर में डॉक्टरों पर हमला करने वाले 13 लोग अरेस्ट, 4 पर लगाई रासुका  

 


" alt="" aria-hidden="true" />
इंदौर। मप्र के इंदौर में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर देखने को मिल रहा है। वहीं शहर के टाटपट्टी बाखल में कोरोना संक्रमितों की जांच करने पहुंची मेडिकल टीम पर हमला करने वाले सात उपद्रवियों को पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया, जबकि 6 आरोपित देर रात पकड़े गए। आरोपितों में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। पकड़े गए आरोपितों की उनके क्षेत्र में ही जमकर पिटाई की गई। 4 आरोपितों पर रासुका के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें रीवा केंद्रीय जेल भेजा जा रहा है। उधर, पुलिस ने हमले में शामिल 15 अन्य को वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित कर लिया है। आरोपितों के खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट तहत भी कार्रवाई की गई है। वहीं छत्रीपुरा और टाटपट्टी बाखल क्षेत्र में शाम को पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।एएसपी (पश्चिम) राजेश व्यास के मुताबिक, कोरोना संक्रमितों की जांच करने पहुंचे डॉक्टरों के दल पर बुधवार दोपहर भीड़ ने हमला कर दिया था। उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारा और पथराव कर दिया। पुलिस ने एक महिला डॉक्टर की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध केस दर्ज किया और गिरफ्तारी की रूपरेखा बनाई। देर रात वीडियो फुटेज के आधार पर कुछ लोगों की पहचान कर ली गई।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण