मोदी सरकार ने शर्तों के साथ दी वाहन चालकों को छूट, जाने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंगलवार को लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ाए जाने के बाद आज केन्द्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है।



लॉकडाउन के दूसरे चरण के लिए मोदी सरकार द्वारा जारी इस नई गाइडलाइंस में वाहनों से यात्रा करने वाले लोगों को थोड़ी छूट प्रदान की गई है।


इसके तहत केन्द्र सरकार ने आवश्यक सामान खरीदने के लिए कार से दो और टू व्हीलर से एक व्यक्ति को यात्रा करने की छूट प्रदान की है। हालांकि कार चालकों के लिए सरकार ने एक शर्त भी रखी गई है।



यात्रा के दौरान कार में एक व्यक्ति ड्राइविंग सीट पर तो दूसरा पीछे की सीट पर बैठेगा। नई गाइडलाइन के अनुसार,बिना वजह सडक़ पर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि एक राज्य से दूसरे राज्य और जिले से दूसरे जिले में लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण