रेलवे ट्रैक पर मिली थी 'रामायण' के 'विभीषण' की डेड बॉडी, जानिए क्या है पूरा मामला
लॉकडाउन (Lockdown) के चलते सभी लोग घरों में कैद हैं ऐसे में पब्लिक डिमांड पर कई सारे सीरिल्यल को री-टेलीकास्ट किया गया है. 1987 से सबसे चहेते प्रोग्राम रामायण ने भी दूरदर्शन में वापसी की और लोगों ने एक बार फिर इसे भरपूर प्यार दिया. रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayan) में कलाकारों ने अपने किरदार को ऐसे निभाया था कि लोग आज भी भगवान की कल्पना उन्ही किरदारों के रूप में करते हैं. सीरियल के बाद लोग सीरियल के एक्टर और एक्ट्रेस को ही भगवान की तरह पूजने लगे थे. राम, सीता और लक्षमण की तरह विभीषण के रोल को भी लोगों ने खूब पसंद किया था.
आपको बता दें कि रामानंद सागर के रामायण में विभीषण के रोल को मुकेश रावल (Mukesh Rawal) ने प्ले किया था.मुकेश फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के एक बेहतरीन कलाकार थे. हिन्दी फिल्मों के साथ साथ उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया था. मुकेश को जानने वाले लोग कहते हैं कि वे एक हसमुख और लोगों से हमेशा मेलजोल रखने वाले इंसान थे. लेकिन उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा भी था जिसको लेकर वे काफी परेशान थे.
बता दें कि मुकेश रावल की मौत एक ट्रेन हादसे में हुई थी उनकी डेड बॉडी रेलवे ट्रैक पर मिली थी, उनकी मौत पर लगातार यह बातें भी उठीं कि उन्होंने सुसायड किया है. यह सवाल अभी तक एक सवाल ही है. इस बारे में जब मुकेश के परिवार वालों से बात की गई तो उन्होंने इस तरह की बातों से साफ इनकार कर दिया.मुकेश रावल को लेकर सोशल मीडिया में कई तरह की बातें सामने आती हैं. कहा जाता है कि मुकेश एक थिएटर आर्टिस्ट थे और रामायण उनका पहला प्रोग्राम था. रामायण के लिए उन्होंने मेघनाथ और विभीषण दोनों के लिए ऑडीशन दिए थे, लेकिन उन्हें बाद में विभीषण के लिए चुना गया. इस किरदार के बाद ही उन्हें फिल्म और टीवी जगत में कई सारे ऑफर मिले. कहा जाता है कि मुकेश के बेटे की मौत एक ट्रेन हादसे में हुई थी जिसके बाद वे लगातार डिप्रेशन में चले गए और इसी कारण उन्होंनें ट्रेन के सामने 2016 आत्महत्या कर ली.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें