रूस ने तोड़ा चीन का ये रिकॉर्ड केवल 20 दिन मे किया कुछ ऐसा देखिये

चीन के वुहान शहर से फैला कोरोना वायरस इस समय दुनिया में जमकर हाहाकार मचा रहा है। इस वायरस से लोगों को बचाने के लिए दुनिया के सभी देशों द्वारा अपने स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं। इलाज के लिए नए अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है। 



इसी बीच अस्पताल निर्माण के मामले में रूस ने चीन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।


रूस ने कोरोना वायरस से जंग लडऩे के लिए केवल 20 दिन में ही 10 हजार लोगों के इलाज के लिए एक बड़ा अस्पताल का निर्माण कर दिया है। बताया जा रहा है कि रूस द्वारा कोरोना वायरस के इलाज के लिए 18 अस्पतालों का निर्माण किया गया है।



कोरोना वायरस के इलाज के लिए बनाए गए सबसे बड़े अस्पताल को लगभग दस हजार से ज्यादा मजदूरों ने तैयार किया है। इसके निर्माण में लगभग 700 करोड़ रुपए का खर्च आया है। इससे पहले चीन ने वुहान शहर में केवल दस दिनों में ही 1500 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाया था। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण