सालाना 27 हजार जमा करने पर मिलेंगे 10 लाख रुपये, ये है LIC की बेस्ट पॉलिसी

LIC की कुछ स्कीम ऐसी हैं जो बचत के लिए हैं तो वहीं, कुछ स्कीम सुरक्षा के लिए है. लेकिन इन दोनों का फायदा आप एक ही स्कीम के जरिए उठा सकते हैं. LIC की न्यू जीवन आनंद पॉलिसी आपको न सिर्फ बचत का अवसर देती है, बल्कि सुरक्षा भी प्रदान करती है. स्कीम के तहत आपको बोनस भी मिलते हैं. इस योजना के तहत रिस्क कवर, पॉलिसी अवधि के बाद भी जारी रहता है. आइए जानते हैं कि स्कीम की पूरी डिटेल


कौन ले सकता है स्कीम- अगर आपकी उम्र 18 साल हो गई है तो LIC की न्यू जीवन स्कीम ले सकते हैं. वहीं, स्कीम लेने के लिए आपकी उम्र 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.


 


बीमित रकम- स्कीम के तहत कम से कम 1 लाख रुपये का सम अश्योर्ड लेना जरूरी है.


वहीं, इसकी अधिकतम सीमा नहीं है. यानी आप जितना चाहें, उतना तक सम अश्योर्ड ले सकते हैं.


पॉलिसी की अवधि- न्यू जीवन आनंद प्लान के लिए पॉलिसी की अवधि 15 से 35 साल है. LIC की न्यू जीवन आनंद पॉलिसी को आप ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी खरीद सकते है.


प्रीमियम का भुगतान- पॉलिसी के लिए सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक आधार पर प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है. इसकी खास बात यह है कि इस पॉलिसी को खरीदने के 3 साल बाद आप अपनी पॉलिसी से कर्ज ले सकते हैं.


मैच्योरिटी पर मिलेगा इतना लाभ- सम एश्योर्ड के साथ सिंपल रिवर्सनरी बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस.


मेच्योरिटी पर कितना लाभ-


सम अश्योर्ड + सिंपल रिवर्सनरी बोनस + फाइनल एडिशनल बोनस


5 लाख + 5.04 लाख + 10 हजार = 10.14 लाख


यानी 21 साल पूरे होने पर अगर पॉलिसी धारक जीवित रहता है तो उसे 10 लाख से ज्यादा मिल जाएगा.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण