शिखर धवन ने बताया कौन है उनका फेवरेट बैटिंग पार्टनर और सबसे एंटरटेनिंग फ्रेंड

भारत में कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है. इस वजह से आईपीएल समेत कई खेल इवेंट स्थगित हो गए हैं. इन दिनों सभी क्रिकेटर भी अपने घर में आराम फरमा रहे हैं. भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो गए है. हाल ही में शिखर धवन अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव हुए थे. इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया.


शिखर धवन से दौरान एक फैन ने उनके फेवरेट बैटिंग पार्टनर और सबसे इंटरटेनिंग फ्रेंड के बारे में पूछा. एक फैन ने पूछा- आपका फेवरेट बैटिंग पार्टनर कौन सा है. शिखर धवन ने रोहित शर्मा का नाम लिया. रोहित और शिखर धवन पिछले काफी समय से भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करते आ रहे हैं.


दोनों के बीच 14 अर्धशतकीय साझेदारी और 16 शतकीय साझेदारी भी की हैं.


बता दे दूसरे फैन ने शिखर धवन से उनके सबसे एंटरटेनिंग फ्रेंड के बारे में पूछा. इस पर शिखर धवन ने लेग स्पिनर युज़वेंद्र चहल का नाम लिया. बता दें कि युजवेंद्र चहल धवन के साथ ही नहीं बल्कि भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ भी अक्सर मस्ती करते हुए नजर आते हैं. वह सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस के लिए मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण