।विराट कोहली को पछाड़ सकता है ये क्रिकेटर, रमीज राजा का बयान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर रमीज राजा का मानना है कि पाकिस्तान टी20 टीम के कप्तान बाबर आजम इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय कप्तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को पछाड़ कर आगे निकल सकते हैं। बाबर आजम ने कम समय में खुद को वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज के रूप में पेश किया है और कई बार उनकी तुलना कोहली से हो भी चुकी है।



एक लोकल न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान रमीज ने कहा कि बाबर आजम के लिए आसमान सीमित है।


जब तक उसे उत्साहजनक वातावरण नहीं मिलता है तब तक वह अपनी क्षमता के अनुसार नहीं जी पाएगा। उसमें क्षमता है कि वह विराट कोहली को भी पछाड़ सकता है लेकिन इसके लिए उसके हाथ खोलने की जरूरत है और उसे खोने की सोचने की जरूरत नहीं। रमीज ने कहा कि जैसे ही वह ऐसा करता है और रन बनाने और जीतने के बारे में सोचता है तो वह बहुत लंबे समय तक एक महान खिलाड़ी बना रहेगा।



बाबर आजम के रिकाॅर्ड पर एक नजर दौड़ाई जाए तो उसने 74 वनडे मैचों की 72 पारियों में 3359 रन बनाए हैं जिसमें 125 हाईएस्ट स्कोर है। बाबर ने वनडे में 11 शतक और 15 अर्धशतक भी जमाए हैं। टी20 फार्मेट की बात करें तो इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने 38 इनिंग्स खेलते हुए 1471 रन बनाए जिसमें हाईएस्ट 97 है। वहीं टी20 में बाबर के नाम 13 अर्धशतक भी हैं। जहां तक टेस्ट मैच की बात है तो बाबर ने 26 मैचों की 48 इनिंग्स में 5 अर्धशतक और 13 फिफटियों के सहारे 1850 रन बनाए। टेस्ट में बाबर का हाईएस्ट 143 है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण