ग्वालियर डिस्टलरी के महंगे ब्रांड की नकली फैक्ट्री चला रहा था, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
ग्वालियर डिस्टलरी रायरू में तैयार होने वाली अंग्रेजी शराब के महंगे ब्रांड की नकली फैक्ट्री राजगढ़ जिले में पकड़ी गई है। इस मामले में अहम बात यह है कि इस अवैध फैक्ट्री को कांग्रेस का जिला अध्यक्ष चला रहा था। इसकी फैक्ट्री से एक करोड़ से भी अधिक कीमत का तैयार और अधबना माल बरामद किया गया है।
यह स्प्रिट में फ्लेवर मिलकर हंड्रेड पाइपर्स, रॉयल चैलेंज, इंपीरियल डल्यू बनाया करता था। यह सब सीग्राम कंपनी के ब्रांड हैं जिनको लॉकडाउन से पहले तक ग्वालियर डिस्टलरी में तैयार किया जाता था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का नाम फूल सिंह गुर्जर बताया गया है और यह लॉकडाउन में देसी शराब बनाकर भी बाजार में खूब खपा रहा था।
इसके खिलाफ आबकारी एक्ट के अलावा तमाम धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसमें कॉपी राइट एक्ट का उल्लंघन भी शामिल है।
कांग्रेस सरकार के वक्त काफी दबंगाई करने वाला फूलसिंह गुर्जर पुलिस से बचने के लिए खाई में भी कूदा पर उसे धरदबोच लिया गया। पकड़ में आने के बाद वह हाथ जोडऩे लगा और कहने लगा कि मैं तो बर्बाद हो गया। मौके से 17 ड्रम ओपी/स्पिरिट जप्त किया जिससे नकली शराब बनाई जाती थी। एक ड्रम की कीमत करीब साढ़े 4 लाख होती है। इसके अलावा 65 पेटी तैयार अंग्रेजी शराब, प्लास्टिक व कांच की करीब 5 लाख 50 हजार खाली बोतलें सहित बोटल में ढक्कन लगाने वाली मशीन, कागज के कार्टून, अलग-अलग शराब बनाने के तीन प्रकार के फ्लेवर जब्त किए गये हैं।
लागत कम, मुनाफा ज्यादा
फूलसिंह गुर्जर की अवैध फैक्ट्री से हजारों लीटर स्प्रिट के अलावा सीलिंग मशीन, कई ब्रांड्स के हजारों लेबल्स, होलोग्राम्स, करीब 25 हजार बॉटल्स, अंग्रेज़ी शराब के फ्लेवर्स भी जब्त किए गए हैं। यह अपनी फैक्ट्री मालनपुर में चला रहा था। आरोपी के ठिकाने पर पहुंची पुलिस ने जब फैक्ट्री को खंगालना शुरू किया तो सभी के होश उड़ गए वहां का मंजर देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे भारी मात्रा में अवैध शराब की बॉटलिंग की जा रही हो।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें