मौलाना साद के मरकज से जुड़े बैंक खातों में खाड़ी देशों से भी लेन-देन, हवाला कनेक्शन की आशंका
क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की जांच में निजामुद्दीन मरकज (Nijamuddin Markaz) उसके सर्वेसर्वा मौलाना साद (Maulana Saaad) को लेकर नित नए खुलासे हो रहे हैं. एक बैंक में खाते के खुलासे के बाद अब पता चला है कि निजामुद्दीन मरकज से जुड़े लोगों के बैंक खातों में खाड़ी देशों (Gulf Countries) से भी पैसे का लेन-देन होता था. इनके बैंक खातों में खाड़ी देशों से आए करोड़ों रुपये जमा हैं. यही नहीं, इन खातों से खाड़ी देशों में भी पैसे भेजे गए हैं. क्राइम ब्रांच ने लेन-देन से जुड़ी सारी जानकारियां ईडी को दी हैं. जांच में पता चला है कि जिन लोगों के खातों में पैसा आता था, वे सभी मरकज से जुड़े हैं मौलाना साद के करीबी हैं.अलग-अलग खातों से अलग-अलग देशों में लेन-देन
क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि अलग-अलग बैंकों में मरकज के खातों से अलग-अलग देशों में लेन-देन होता था. हालांकि इनमें मौलाना साद का बेटा भांजा नहीं है. ऐसे में क्राइम ब्रांच ने इन खातों से लेन-देन करने वालों की डिटेल निकालने के साथ ही स्रोत की जांच भी शुरू कर दी है. हालांकि जांच में यह एंगल भी शामिल किया गया है कि इन खातों से पैसे के मोटे लेन-देन का कहीं कोई हवाला कनेक्शन तो नहीं है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें