प्रदेश में उपचुनाव वाली सभी 24 सीटों पर बसपा लड़ेगी
ग्वालियर-चंबल अंचल की 16 विधानसभा सीटों में एक दर्जन सीट भी ऐसीं हैं जहा बसपा अपना प्रभाव रखती है। ऐसी सीटों पर बसपा अपना वर्चस्व नए सिरे से स्थापित करने की जुगाड़ में हैं। भिंड से बसपा विधायक संजीव सिंह संजू कहते हैं कि बसपा हाईकमान उपचुनाव लड़ने पर काफी गंभीर है। विधानसभा के भीतर अपना वर्चस्व दिखाने के लिए हम जरूर चुनाव लड़ेंगे।विधायक संजीव सिंह ने अनौपचारिक चर्चा में कहा कि बसपा नए सिरे से ग्वालियर-चंबल में अपना प्रभाव बढ़ाएगी। इसके लिए प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर हमें एक मौका मिल गया है। इसे हम व्यर्थ में नहीं गंवाएगे। उनका कहना है कि भिंड जिले की गोहद, दतिया जिले की भांडेर, जौरा, मुरैना, दिमनी और सुमावली में बसपा हर चुनाव में अपनी उपस्थिति दमदारी से दर्ज कराती रही है।
चूंकि एक या दो उपचुनाव का मामला हो तो उसे छोड़ा जा सकता है लेकिन हम 24 सीटों को यूं ही नहीं जाने देंगे। प्रत्याशियों की कमी नहीं हमारे पास इन चुनावों को लेकर हमारे पास प्रत्याशियों की कमी नहीं है। जिन लोगों ने वर्ष 2018 में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। सुमावली सीट हम सिर्फ मामूली अंतर से हारे थे। इस बार प्रयास रहेगा कि हमें जीत मिले। मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट पर पहले हम जीत मिल चुकी है। इस लिहाज से हमारे पास अंचल में प्रत्याशियों की कमी नहीं है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें