शादी से पहले हुआ था अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का ब्रेकअप? फिर क्या हुआ ऐसा की शादी के लिये मान गई

बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन (Anushka Sharma) मना रही हैं. वहीं वो जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रही हैं उतनी ही सुर्खियां उनकी पर्सनल लाइफ ने भी बंटोरी हैं. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) की शादी को खूब खबरों में रही ही साथ ही उनकी लव स्टोरी भी कुछ कम दिलचस्प नहीं है. कहा जाता है कि अनु्ष्का और विराट की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी और फिर दोनों में दोस्ती हुई और रिश्ता मजबूत होता चला गया. लेकिन काफी पहले यानी शादी से भी पहले इस रिश्ते में दरार की खबरें भी आई थीं.

ये बात साल 2015 की है.जब इन दोनों की ब्रेकअप की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं. मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि विराट और अनुष्का दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था. लेकिन यही उतार चढ़ाव है जो इस लव स्टोरी को खास बनाती है. हालांकि दरार की खबरों पर ना तो अनुष्का और ना ही विराट किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया था.

वहीं इसे लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि विराट अनुष्का से 2015 में ही शादी करना चाहते थे पर उस समय अनुष्का ने अपने कैरियर को ध्यान में रखते हुए विराट के इस प्रपोजल को ठुकरा दिया था. इसके बाद से दोनों की बातचीत बंद हो गई थी. हालांकि कुछ समय तक दूर रहने के बाद दोनों ने ही एक-दूसरे को बहुत मिस किया और समझ लिया कि वो एक-दूसरे के लिए ही बने हैं.

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 में शादी कर ली थी. इन दोनों ने किसी को अपनी शादी की खबर नहीं लगने दी थी वहीं जब इसकी पहली तस्वीरें सामने आई तो देखकर लोग हैरान रह गए. शादी की तस्वीरों में अनुष्का और विराट की जोड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही थी. इस जोड़ी की ये खूबसूरती आज भी वैसे ही बरकरार है. - जानें क्यों रणबीर कपूर को ऋषि कपूर ने मारा था थप्पड़, खुद बताया था किस्सा


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण