दूल्हे की बारात के लिऐ तैनात किए गए 120 पुलिस वाले
आपने बॉबी देओल की आश्रम वेब सीरीज तो देखी ही होगी बिलकुल कुछ ऐसा ही हुआ है गुजरात के साबरकांठा के वडाली तहसील के भजपुरा गांव में यहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर बारात लेकर निकला.दरअसल गांव के कुछ दबंगों ने बारात में बैंड बाजे और दलित युवक के घोड़ी चढ़कर बारात निकालने का विरोध किया था. जिसके बाद दलित परिवार ने पुलिस से इस मामले में मदद मांगी थी. जिले में इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके थे.
भाजपुरा में एक दलित युवक को शादी के दौरान बारात निकालने से दबंगों द्वारा रोकने की आशंका के बीच पुलिस और प्रशासन ने अतिरिक्त इंतजाम किए थे.इसके बाद ही दूल्हे की बारात निक सकी. इस मौके पर पूरे गांव में पुलिस के 120 जवानों को तैनात किया गया था.
शादी के खास मौके पर घोड़ी पर बैठे दूल्हे ने कहा कि 21वीं सदी में भी पुलिस की मौजूदगी भारी सुरक्षा के बीच शादी करना अच्छी बात नहीं है. सामाजिक भेद भाव होने की वजह से ऐसी स्थिति आई है. अच्छे काम के लिए भी पुलिस की जरूरत पड़ रही है. इसके अलावा दुर्लभ नरेश दलित ने कहा कि शादी पर कुछ अनहोनी होने की संभावना देखते हुए उन्होंने साबरकांठा जिला पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात की और शादी के लिए सुरक्षा मांगी.


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें