फर्जी राज्यमंत्री बन ठग लिए 12 लाख रुपए



 जल संसाधन विभाग में युवक को निरीक्षक के पद पर नियुक्त कर लाखों की ठगी करने वाले फर्जी राज्यमंत्री रोहित बैरागी ने प्रेमिका ज्योति को भी 12 लाख की चपत लगा दी। रविवार दोपहर ज्योति भंवरकुआं थाना पहुंची और अफसरों को रोहित के कारनामे बताए। आरोपित ने ज्योति को निज सहायक बना लिया था। उससे झूठ बोलकर विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि बनता था। भंवरकुआं थाना प्रभारी संतोष दूधी के मुताबिक, रोहित पुत्र मोहनदास बैरागी को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। शनिवार को उससे फर्जी नियुक्ति पत्रों के संबंध में पूछताछ की तो कहा कि देवास निवासी हर्षल भटनागर लैपटाप पर टाइप करता था।

देर रात पुलिस ने हर्षल को देवास से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को थाने में दोनों का सामना करवाया तो मुकुर गया। हर्षल ने कहा कि वह एनजीओ चलाता है। समूह लोन के लिए महिलाओं की मदद करता है।

हर्षल ने रोहित को भी कर्ज दिलवाया : हर्षल ने रोहित को भी दो लाख रुपये का लोन दिलवाया है। इसके बाद रोहित ने बयान बदल लिए और कहा कि वह खुद ही भोपाल के होटल में फर्जी नियुक्ति पत्र बनाता था। उसने इंटरनेट पर जल संसाधन विभाग के उप सचिव के हस्ताक्षर देख लिए थे। थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपित को सोमवार सुबह भोपाल ले जाया जाएगा। गौरतलब है कि रोहित ने खुद को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त बताकर लोगों को जल संसाधन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ले लिए और फिर फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिए थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण