इस तारीख से शुरू होगा आईपीएल का 14वां सीजन, फाइनल भी हुआ तय

 


इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) की तारीखों से पर्दा उठता दिख रहा है. नौ अप्रैल से 30 मई के बीच यह टूर्नामेंट खेला जा सकता है. समाचार एजेंसी एएनआई ने यह खबर दी है. इसमें लिखा है कि आईपीएल 14 (IPL 14) की तारीखों पर अभी आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को मंजूरी देना है. गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग के दौरान आईपीएल 14 के मैचों की जगह भी तय की जाएगी. बताया जाता है कि गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग अगले सप्ताह हो सकती है. एएनआई ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि अभी टूर्नामेंट के आयोजन की तारीखों के बारे में आखिरी फैसला होना है लेकिन उम्मीद है कि 9 अप्रैल से इसकी शुरुआत हो सकती है, अगले सप्ताह इस बारे में फैसला लिया जाएगा.

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, हमने अभी गवर्निंग काउंसिल का दिन नहीं चुना है. लेकिन मीटिंग अगले सप्ताह हो सकती है. अभी के प्रस्ताव के अनुसार, आईपीएल 9 अप्रैल से शुरू होगा और फाइनल 30 मई को खेला जाएगा. वहीं अभी आईपीएल के मैचों के वेन्यू को लेकर भी फैसला होना है. पहले माना जा रहा था कि सभी मैच एक ही शहर में कराए जाएंगे लेकिन अभी बीसीसीआई चार से पांच शहरों में यह टूर्नामेंट कराने पर विचार कर रहा है. इसके तहत मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद के नाम चल रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक ब्रॉडकास्टर्स ने BCCI से अपील की है कि वो महीने भर पहले टूर्नामेंट के शेड्यूल को जारी कर दें ताकि वे अपनी तैयारियों को अंजाम दे सकें.

अहमदाबाद में हो सकता है फाइनल

IPL 2021 के लिए भी आयोजन का फॉर्मेट नहीं बदलेगा. टीमें 7 मैच घर में खेलेंगी और फिर 7 घर के बाहर. टूर्नामेंट के दौरान टीमें बायो बबल में तो रहेंगी पर खिलाड़ी एकजुट रहेंगे या अलग-अलग इसे लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं है. IPL 2021 के लिए मुंबई का नाम शॉर्टलिस्ट होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि वहां प्लेऑफ मुकाबले का आयोजन भी किया जा सकता है. जबकि अहमदाबाद में टूर्नामेंट का फाइनल खेला जा सकता है.

इसके साथ ही टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों के आने को लेकर भी अभी संशय बना हुआ है. माना जाता है कि अगले सप्ताह होने वाली गवर्निंग काउंसिल की बैठक में ही इस बारे में फैसला होगा. आईपीएल 2020 का आयोजन कोरोना वायरस के चलते यूएई में किया गया था.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण