भारत में कोरोना संक्रमण के 16 हजार से अधिक नए मामले, 100 से अधिक और लोगों की हुई मौत, जानें पूरी डिटेल
भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 16 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 16,838 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 113 और लोगों की मौत भी हुई है।
इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल केस बढ़कर 1,11,73,761 हो गए हैं। वहीं, कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1,57, 548 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में पिछले 24 घंटे में 13,819 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। ऐसे में एक्टिव मरीजों की संख्या अभी 1,76,319 है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें