कोरोना संकट के बाद प्रधानमंत्री मोदी का पहला विदेश दौरा करीब 16 महीने बाद जाएंगे देश से बाहर



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर विदेश यात्रा पर जाने के लिए तैयार है. कोरोना सकंट की वजह से पिछले कई महीनों से पीएम मोदी किसी विदेशी यात्रा पर नहीं गए थे. लेकिन अब पीएम मोदी विदेश यात्रा बांग्लादेश के दौरे के साथ शुरू कर रहे हैं. वे 26-27 मार्च को बांग्लादेश के दौरे पर रहेंगे.

प्रधानमंत्री का बांग्लादेश का दौरा कई वजहों से चर्चा में रहने की उम्मीद है.

दरअसल पहली वजह तो ये है कि बांग्लादेश अपना 50वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. दूसरी वजह ये है कि इस दौरान बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान का जन्म शताब्दी वर्ष भी है. इसके साथ ही भारत-बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक रिश्तों की भी 50वीं वर्षगांठ है.

दरअसल भारत द्वारा बांग्लादेश को कोरोना वैक्सीन की 90 लाख डोज दी गई थी जो कि किसी देश को भारत द्वारा दी गई वैक्सीन की सबसे बड़ी खेप थी. ऐसे में दोनों देशों के बीच रिश्ते और मधुर हो गए हैं.कहा जा रहा है कि बांग्लादेश के दौरे पर पीएम मोदी राजधानी ढाका और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के बीच यात्री ट्रेन सेवा को हरी झंडी भी दिखा सकते हैं.

गौरतलब है कि साल 2020 में शेख हसीने के साथ वर्चुअल समिट के दौरान ही पीएम मोदी ने बांग्लादेश की यात्रा का ऐलान किया था. इस दौरे को लेकर जनवरी 2021 में बांग्लादेश के विदेश सचिव मसूद बिन मोमेन भारत आए थे. वहीं अब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी बीते दिन बांग्लादेश के दौरे पर गए थे.




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण