कोरोना: 2021 के अब तक के सबसे ज्यादा मामले, जाने ताजा आंकड़े
भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 21,814 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 114 और लोगों की मौत भी हुई है।
इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल केस बढ़कर 1,12,84,311 हो गए हैं। वहीं, कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1,58,213 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में पिछले 24 घंटे में 17,674 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। ऐसे में एक्टिव मरीजों की संख्या अभी 1,85,665 है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें