शिवराज सरकार की पोल खोलता 21 साल पहले मरा व्यक्ति जाने क्या है मामला...



 सागर (मध्य प्रदेश). अक्सर सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन मध्य प्रदेश सागर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो शासन-प्रशासन की पोल खोलता है। यहां एक व्यक्ति की मौत को पूरे 21 साल हो गए। अभी भी मृतक के बेटे के मोबाइल पर उनके नाम का मैसेज आ रहा है। जिसमें लिखा है कि आपने भोजन किया की नहीं।

सरकारी कागजों में जिंदा है 21 साल पहले मृत युवक 
दरअसल, गड़बड़ी का यह मामला सागर की 'दीनदयाल रसोई योजना' का है, जिसे नगर निगम संचालित कर रही है। यहां के कागजों में 21 साल पहले मृत हो चुका राजाराम चौरसिया जिंदा है। इसलिए उनके बेटे राजेश चौरसिया के मोबाइल पर आए मैसेज पर लिखा होता है कि ''दीनदयाल रसोई में भोजन करने और 10 रुपए का भुगतान प्राप्त होने व पुन: पधारे।'' जबकि हकीकत यह है कि इस योजना को चले कुछ ही महीने हुए हैं और मरे युवक को खाना भी खिला दिया।

मैसेज भेजने वालों पर होगी कार्रवाई 
मृतक के बेटे राजेश की शिकायत पर निगम के कर्मचारी मौके पर मुआयना करने के लिए गए। जिसके बाद मामले में पंचनामा बनाया गया। फिर कहीं जाकर प्रभारी अधिकारी सचिन मसीह ने बताया कि अब 'दीनदयाल रसोई योजना' के संचालक को इस मामले में नोटिस जारी किया जाएगा।

10 रुपए में मिलता है भरपेट खाना 
बता दें कि कुछ दिन पहले सागर नगर निगम ने शहर के तीन जगहों पर दीनदयाल रसोई योजना की शुरुआत की है। इसमें गरीब लोगों को 10 रुपए में भोजन कराया जाता है। जिसके तहत हितग्राहियों के मोबाइल नंबर पर एक कूपन जारी होता है। जिसमें 5 रुपए की सब्जिडी दी जाती है। फिर युवक के मोबाइल पर धन्यवाद का मैसेज भेजा जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण