34 दिन बाद आये कोरोना के सबसे ज्यादा नये मामले, मध्य प्रदेश में भी बड़ रहे है नए केस।

 


नई दिल्ली। भारत समेत 180 से ज्यादा देश इस वक्त कोरोना की चपेट में है। दुनियाभर में 11.47 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं भारत के कुछ राज्यों में कोविड-19 के नए मामलों में वृद्धि दर्ज कि गई है। इनमें महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक शामिल है। देश के कुल मामलों में 85.95 प्रतिशत मामले इन्हीं राज्यों के हैं।

दैनिक मामलों कि बात की जाए तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुलैटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 17,407 नए मामले दर्ज किए गए है। इस बीच 89 लोगों की इस खतरनाक वायरस से जान चली गई। देश में कुल मामलों की संख्या अब 11,156,923 है।

वहीं कुल मृतकों की संख्या 157,435 हो गई है। बता दें, बुधवार को भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 14,989 नए मामले सामने आए थे.

इन राज्यों में सबसे ज्यादा केस 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और कर्नाटक में सबसे ज्यादा केस मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 7,863 नए मामले सामने आए। दूसरे नंबर पर केरल है, यहां 2,938 केस मिले है। वहीं पंजाब में 729 नए मामले सामने आए। मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाने और कड़ी सतर्कता बनाए रखने की सलाह दी गई है।

मध्यप्रदेश में कोरोना का हाल 
मध्य प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 417 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब कोरोना अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,62,850 हो गया है। राहत की बात यह है कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से किसी की भी मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,865 है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण