एक पारी और 25 रन से जीता भारत, फाइनल में पहुंचा भारत।
इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 135 रन पर ऑल आउट हो गई और चौथा टेस्ट इनिंग और 25 रन से हार गई। इसी के साथ भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई जहां उसे न्यू जीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में मैच खेलना होगा।
भारत का स्कोर 365/10 दुसरी पारी
इंग्लैंड का स्कोर 135/10 दुसरी पारी
भारत की अगर बात करें तो ऋषभ पंत (101) के बाद वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 96) और अक्षर पटेल (43) के बीच आठवें विकेट के लिए हुई 106 रनों की साझेदारी की बदौलत अपनी पहली पारी में 365 रन का स्कोर बनाया. भारत ने अपने कल के स्कोर सात विकेट पर 294 रनों के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था. सुंदर ने 60 और अक्षर पटेल ने अपनी पारी को 11 रन से आगे बढ़ाया.
अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट मैच में शतक से चूके सुंदर दरअसल, इस मैच में भारत की पारी का 115 ओवर की शुरूआत में स्ट्राइक पर ईशांत शर्मा थे और सुंदर नॉन स्ट्राइक पर खड़े थे. ईशांत शर्मा, बेन स्टोक्स की पहली ही गेंद पर एलपीडब्लू आउट हो गए.
इसके बाद अंतिम विकेट के लिए बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद सिराज ने अगली 2 बॉल सही तरह से खेल ली, लेकिन स्टोक्स के इस ओवर की चौथी गेंद पर वह भी बोल्ड हो गए और वाशिंगटन सुंदर मात्र 4 रन से अपना शतक पूरा नहीं कर पाए. उन्होंने भारत के लिए 174 गेंदों पर 96 रन की एक नाबाद पारी खेली है. उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और 1 छक्का लगाया है. हालांकि वह अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद सिराज और ईशांत शर्मा की वजह से शतक से चूक गए हैं.
इंग्लैंड की ओर से सबसे जायदा रन डेनिएल लॉरेंस ने बनाए उन्होंने 95 गेंदों पर 50 रन बनाए।
कोहली की कप्तानी का रिकॉर्ड
विराट ने अपनी कप्तानी में घरेलू जमीन पर 23वीं टेस्ट जीत हासिल की है जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने 22 मुकाबले जीते थे। हालांकि घरेलू जमीन पर कप्तानी में सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड अभी रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 39 मैचों में 29 जीत दर्ज की थी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें