26 मार्च से लगेगी विश्व के सबसे बड़े प्राइवेट आइलैंड की बोली
दुनिया के एक बेहद खूबसूरत और सबसे बड़े प्राइवेट आईलैंड की नीलामी हो रही है. यह आईलैंड बहामास में स्थित है और इसका नाम सेंट एन्ड्रू है. इसे लिट्ल रैग्ड आइलैंड भी कहते हैं. यह 730 एकड़ में फैला हुआ है.बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह आइलैंड अविकसित है. प्राकृतिक रूप से इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है. यहां खूबसूरत व्हाइट सैंड बीच हैं और प्राइवेट विमानों के उतरने के लिए एयरस्ट्रिप भी.
Concierge Auctions के मुताबिक, आईलैंड खरीदने के लिए बोली लगाने की सबसे कम कीमत तय नहीं की गई है, लेकिन लिस्ट प्राइस 142.3 करोड़ रुपये रखी गई है. आईलैंड की नीलामी के लिए 26 मार्च से बोली लगाई जा सकती है. बोली लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 73 लाख रुपये जमा करने होंगे.
लिस्टिंग एजेंट के जरिए आईलैंड की नीलामी की जा रही है और इसके मालिक के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. आईलैंड पर मीठे पानी के लिए कई तालाब मौजूद हैं. वाटर एक्टिविटिज के लिए भी इस आईलैंड को जाना जाता है.
Concierge Auctions का कहना है कि आइलैंड के खरीदार यहां पर अपना निजी घर बना सकते हैं और वे विकास के अन्य कार्य करने को भी स्वतंत्र होंगे. आइलैंड के कुछ हिस्से में जंगल भी है और नारियल के काफी पेड़ भी यहां मौजूद हैं. क्यूबा से इस आइलैंड की दूरी करीब 223 किमी है.




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें