भांजे के साथ फरार हुई मामी, 4 दिन पहले ही हुई थी शादी....



 बिहार के गोपालगंज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मामी-भांजे की करतूत ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया. जानकारी के अनुसार, शादी के चार दिन बाद ही मामी अपने भांजे के साथ फरार होकर रिश्ते को कलंकित कर तार-तार कर दिया है. इस मामले में मामा ने अपने भांजे सहित चार अन्य लोगों पर स्थानीय मांझागढ़ थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है.

दरअसल, थाना क्षेत्र के सुरवनिया गांव के राकेश शर्मा की शादी थावे थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के उपेंद्र शर्मा की बेटी पिंकी के साथ बीते 22 फरवरी को हुई थी. शादी के बाद राकेश शर्मा का भांजा बरौली थाने का विवेकानंद शर्मा उनके घर अपने अन्य साथियों के साथ आने जाने लगा.

जबकि उसका पति प्रतिदिन अपने हार्डवेयर की दुकान चलाने चले जाता था. इसी बीच भांजे और मामी के बीच प्यार पनपने लगा और वो भी ऐसा की दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम तक खा ली.

वहीं, शादी के चार दिन बाद ही भांजा-मामी को लेकर फरार हो गया. इसके बाद जब पीड़ित पति ने अपने भांजे के परिजनों से इसकी शिकायत की तो गाली-गलौज तक बात पहुंच गई. इस मामले को लेकर मामा ने अपने भांजे सहित चार अन्य लोगों पर अपनी पत्नी के अपहरण की प्राथमिकी मांझागढ़ थाने में दर्ज कराई है.

इधर, इस मामले में थानाध्यक्ष विशाल आनन्द ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. अपहृत महिला की तलाश जारी है. आरोपित घर से फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. वहीं, मामला सामने आने के बाद इसकी इलाके में खासी चर्चा है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण