मुरैना पुलिस की बड़ी कार्यवाही 5 लाख रूपये के 50 गुम मोबाइल बरामद किए
सायबर सेल मुरैना के द्वारा 5 लाख रूपये के 50 गुम मोबाईल बरामद कियें गये।
सुनील कुमार पाण्डेय (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा लोगो के मोबाईल गुम होने से आर्थिक नुकसान को दृष्टिगत रखते हुए एक विशेष अभियान अति. पुलिस अधीक्षक डॉ हंसराज सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया।शेष अभियान के तहत सायबर सेल के प्रभारी उनि. सचिन पटेल एवं उनकी सायबर टीम द्वारा गुम मोबाईलों की ट्रेकिंग की गई गुम हुए मोबाईल मध्य प्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यो के विभिन्न शहरों से प्राप्त कर 50 मोबाईल रिकव्हर किये गये।उनि. सचिन पटेल प्रभारी सायबर सेल व उनकी टीम के आर. रवि पटेल, आर, अजीत सिंह, आर. सर्वजीत सिंह , आर. सुदेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें