5 मार्च से खरीद सकेंगे सत्ता का एसबीआई कर रहा है घरों की नीलामी
अगर आप भी नया और सस्ता घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI (State Bank Of India) प्रापर्टी की नीलामी कर रहा है. ये मेगा ऑक्शन (e-auction) 5 मार्च से किया जाएगा. इस बार की नीलामी में करीब 1000 से ज्यादा प्रापर्टी के लिए आप बोली लगा सकते हैं. इसमें रेसिडेंशियल, इंडस्ट्रियल, कॉमर्शियल और एग्रीकल्चर प्रापर्टी शामिल हैं. तो आप इस समय कम पैसों में अपना घर खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं. बता दें ये वो प्रापर्टी हैं जो डिफॉल्ट की लिस्ट में आ चुकी हैं.
डिफाल्ट प्रापर्टी की होती है नीलामी
आपको बता दें जिन भी प्रापर्टी के मालिक ने उनका लोन नहीं चुकाया है. ये किसी कारणवश नहीं दे पाएं हैं उन सभी लोगों की जमीन बैंकों के द्वारा अपने कब्जे में ले ली जाती हैं. SBI समय-समय पर इस तरह की प्रापर्टी की नीलामी करता रहता है. इस नीलामी में बैंक प्रापर्टी बेचकर अपनी बकाया राशि वसूल करता है.इस लिंक से ले सकते हैं प्रापर्टी की डिटेल
इन नंबरों से भी कर सकते हैं संपर्क
एसबीआई की तरफ से हेल्पलाइन नंबर- (033-40602403/40067351/40628253/40645316/40645207/40609118 भी जारी किया गया है. अगर किसी तरह की जानकारी चाहिए तो यहां संपर्क किया जा सकता है.
बैंक के मुताबिक, वह संपत्ति के फ्रीहोल्ड या लीजहोल्ड होने, स्थान, माप समेत अन्य जानकारियां भी नीलामी के लिए जारी सार्वजनिक नोटिस में देता है. अगर ई-नीलामी के जरिये प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो बैंक में जाकर प्रक्रिया और संबंधित प्रॉपर्टी के बारे में किसी भी तरह की जानकारी ले सकते हैं.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें