5 किलो सोना पहन कर पहुंचे नामांकन भरने, जाने
तेजी से सोने के गिरते दामों के बीच एक शख्स अपने Gold love को इस अंदाज में दिखाया। इस समय तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव में नामांकन भरने का दौर जारी है। ऐसे में प्रत्याशी अलग-अलग अंदाज में नामांकन भरने आ रहे हैं। कोई पीपीई किट में तो कोई कैश बी बजाय सिक्के लेकर आ रहा है। वहीं तमिलनाडु में एक शख्स ने नामांकन भरते समय अपना गोल्ड लव दिखा दिया।
गौरतलब है कि सोने का भाव फिलहाल अपने उच्चतम स्तर से करीब 13 हजार रुपए तक नीचे आ चुका है। गत वर्ष जुलाई-अगस्त में जो लोग सोने के नाम से घबराते थे वे अब बाजारों की ओर खरीदारी करने निकल रहे हैं। निवेशक भी सोने के भाव पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
तमिलनाडु में एक स्वतंत्र उम्मीदवार हरि नादर ने भारी-भरकम सोने के आभूषण पहनकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उसके गले से लेकर कलाई और अंगुलियां सोने के आभूषणों से चमक रही थीं। हरि नादर ने तिरुनेलवेली जिले के भीतर अलंगुलम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल करने के लिए चुनाव कार्यालय में अलग से रास्ता बनाकर गया, यानी उसके लिए रास्ता खाली कराया गया। हरि नादर ने 5 किलो गहने पहन रखा था और नामांकन पत्र में 11 किलो से भी ज्यादा गहने रखना स्वीकार किया।
जानिए चेन्नई में सोने का भाव
ध्यान देने वाली बात है कि चेन्नई में 22 कैरेट सोने का ताजा भाव 42, 390 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चूंकि गोल्ड के गहने 24 कैरेट के नहीं बन पाते हैं। क्योंकि 24 कैरेट सोने काफी मुलायम होता है। ऐसे में 24 कैरेट से नीचे के गोल्ड के ही गहने बनाए जाते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें