पाटन में मिले एक ही परिवार के 5 शव, बाप बेटे फंदे से तो मां और दो बेटी की जली हुई लाश



छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन से दर्दनाक मामला सामने आया है. शनिवार को पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना में एक परिवार के पांच सदस्यों के संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई. पिता और पुत्र जहां फांसी के फंदे पर झूलते मिले, वहीं, घर से 50 मीटर की दूरी पर पैरा वट में मां एवं दो बेटियों के जली हुई अवस्था में डेड बॉडी बरामद की गई.

फिलहाल दुर्ग पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके जांच की जा रही है. एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई है. मृतकों की पहचान राम बृज गायकवाड़ (52), संजू गायकवाड़ (24 वर्ष), जानकी बाई (47), दुर्गा गायकवाड़ (28), ज्योति गायकवाड़ (22 वर्ष) के रूप में हुई है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण