ऑस्ट्रेलिया ने किया न्यू जीलैंड को 64 रनों से परास्त
वेलिंगटन में खेले गए न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया t20I सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 64 रनों से शिकस्त दे दी आपको बता दें कि पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 208 रन बनाए जिसमें मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 31 गेंदों पर 70 एवं एरोन फिंच ने 44 गेंदों पर 69 रन बनाए। मैक्सवेल ने अपनी तूफानी पारी में 5 छक्के और 8 चौके जड़े।
दूसरी पारी में न्यूजीलैंड इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए 144 पर ही ऑल आउट हो गई गप्टिल 43 और कौनवे 38 के अलावा कोई भी अच्छी पारी नहीं खेल सका। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट एस्टन अगर अगर ने लिए उन्होंने न्यू जीलैंड के 6 विकेट लिए।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें