बड़ी बेवफाईः 8 साल पति-पत्नी की तरह रहे, प्रेमिका की कहीं और शादी सह नहीं सका
लुधियाना, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का रहने वाला 28 साल का विनीत शर्मा रमनदीप पर जान झिड़कता था। उसे पत्नी मानकर आठ साल तक हर महीने की पूरी कमाई देता रहा। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था रमनदीप उसे धोखा देगी, बेवफा निकल जाएगी। इतने वर्ष तक पति-पत्नी की तरह रहने के बाद रमनदीप ने उसे प्यार में धोखा देकर किसी और के साथ शादी कर ली। विनीत अपने साथ हुई बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना शिमला पुरी पुलिस ने युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
एएसआइ रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपित रमनदीप कौर शेर पुर कलां रविदास मंदिर के निकट शेरपुर मार्केट की रहने वाली है।
लुधियाना। प्रेमिका के किसी और से शादी करने पर हिमाचल प्रदेश के विनीत शर्मा ने सल्फास खाकर जान दे दी।
- अंधविश्वास की हदें पार : पंजाब में 13 साल के बच्चे से कराई मांगलिक युवती की शादी, सुहागरात के बाद मौत का मातम
पति-पत्नी की तरह रहते है विनीत और रमनदीप
अजय ने बताया कि विनीत उसी के साथ रहता था। करीब 8 साल पहले वह रमनदीप के संपर्क में आया था। प्रेम संबंध बने तो दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। विनीत अपने पिता को कभी कोई पैसा नहीं भेजता था। हन महीने वह अपनी पूरी कमाई रमनदीप को थमा देता था। करीब दो महीने पहले विनीत को पता चला कि रमनदीप के परिवार ने उसकी शादी तय कर दी है। 15 मार्च को उसकी शादी हो गई। उस दिन वो इतना आहत हुआ कि उसने अरोड़ा पैलेस के पीछे दाना मंडी में जाकर सल्फास निगल लिया। गंभीर हालत में इलाज के लिए उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार उसकी मौत हो गई।
- पंजाब में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर से टकराई; संगरूर के चार लाेगाें की माैत
4 पेज के सुसाइड नोट में रमनदीप को ठहराया मौत का जिम्मेदार
एएसआइ रणजीत सिंह ने कहा कि विनीत ने जान देने से पहले 4 पेज का एक सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने अपनी मौत के लिए रमनदीप कौर को जिम्मेदार बताया। इसी कारण उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें