आखिर किस बजह से हुई इस एक्टर की मौत, ऑटो रिकशा में मिली लाश
फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) से एक चौंकानेवाली खबर सामने आई है. तमिल फिल्मों के एक्टर (Tamil Movies Actors) विरुतचागकंठ (Virutchagakanth) की मौत हो गई. उनकी डेड बॉडी एक ऑटो से मिली है. ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी मौत नींद में ही हो गई, लेकिन मरने की असली वजह (Actor Died) का खुलासा नहीं हुआ है. वह फिल्म 'काधार' (Kaadhar) में नजर आए थे, जिसके बाद उन्हें पहचान मिली थी.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक्टर के मां-बाप का कुछ समय पहले निधन हो गया था, तब से ही वह परेशान थे. इस बीच फिल्मों में भी उन्हें काम मिलना बंद हो गया था. ऐसे में कमाई का कोई जरिया नहीं था, जिसकी वजह से एक्टर को मजबूरन ऑटो में ही सोना पड़ता था.
वे काम न मिलने की वजह से मानसिक रूप से भी परेशान थे.
विरुतचागकंठ पहली बार तब सुर्खियों में आए थे, जब तमिल मूवी डायरेक्टर साई धीना ने उन्हें एक मंदिर में बैठा देखा था. साई धीना ने एक्टर को मदद की और अपने घर पर भी रखा था. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर साई धीना ने अन्य डायरेक्टर्स से भी Virutchagakanth को फिल्मों में काम देने की अपील की थी, लेकिन उन्हें काम नहीं मिला.
हर किसी के जुबां पर था Kaadhar का वो डायलॉगसाल 2004 में फिल्म Kaadhar से Virutchagakanth ने तमिल फिल्मों में एंट्री ली थी. हालांकि, इस फिल्म में उनका बहुत छोटा सा रोल था, लेकिन उनका एक डायलॉग लोगों की जुबां पर छाया था. उन्होंने फिल्म में कहा था, 'अगर मैं फिल्मों में अभिनय करूंगा तो सिर्फ और सिर्फ हीरो का रोल ही करूंगा.' हालांकि, पहली फिल्म में नोटिस किए जाने के बावजूद उन्हें ज्यादा काम नहीं मिले. अंतिम समय में उनके पास न तो छोटा-मोटा फिल्मों में काम था और न ही पैसा.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें