चिड़ियाघर में मची भगदड़, अपने आप को छुपाते फिरे लोग
राजधानी लखनऊ के चिड़िया घर में मंगलवार को कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। लोग खुद को बचाने के लिए छिपकर बैठ गए तो महिलाएं अपने बच्चों को लेकर इधर-उधर भागने लगीं। काफी देर तक अफरातफरी मची रही।
दरअसल, चिड़ियाघर में मंगलवार को उस समय भगदड़ मच गई जब मधुमक्खियों ने अचानक वहां घूमने फिरने आए लोगों पर हमला बोल दिया। इस घटना के लिए कुछ वही लोग जिम्मेदार भी हैं जिन्होंने चुपके से मधुमक्खियों के छते पर पत्थर फेंक कर उन्हें छोड़ने की कोशिश की थी।
हमला इतना जोरदार था कि वहां मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागे छिपकर बचने की कोशिश की कुछ महिलाओं ने तो बच्चों को दुपट्टे से और साड़ी के पल्लू से बचाया।
'मधुमक्खीयों' का एक झुण्ड था जिसमें खेल खेल में किसी ने पत्थर मार दिया था, जिससे गुस्से में बौखलाई मधुमक्खियों के झुण्ड ने वहां पार्क में मस्ती कर लोगों पर हमला बोल दिया।
इसके बाद कोई अपने बच्चे को अपने आंचल में छुपा कर भाग रहा था तो कोई अपने दुपट्टे से अपने बच्चे को ढक रहा था। चिड़ियाघर प्रशासन को जब इसकी खबर लगी तो पार्क का पूरा हिस्सा खाली करा लिया गया। कर्मचारियों ने तुरंत आग जलाई और उसके धुंए से मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया तो राहत मिली।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें