नाबालिग बेटी के साथ पिता ने की छे़छाड़ मां ने दर्ज कराया मुकदमा।

 


 काशीपुर में एक व्‍यक्‍त‍ि पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। मां ने बेटी की अस्मत को पिता से खतरा बताया है। उसने खुद पति के खिलाफ थाने पहुंचकर तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है।

कुंडेश्वरी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह मेहनत मजदूरी करती है । उसका पति आए दिन शराब पीकर लड़ाई झगड़ा करता है। पति काफी समय से शराब का आदी है । ऐसे में उसका लड़ाई-झगड़ा और उसे परेशान करना आम बात हो गई है। आए दिन पति शराब के नशे में घर आता है और किसी न किसी बात को लेकर उससे लड़ता है।

कई बार पिटाई भी कर चुका है।

कई बार उसने पति के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बनाया लेकिन लोकलाज के कारण वह पुलिस तक नहीं गई। महिला ने बताया कि बुधवार को पति ने 12 साल की नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की। जिसके बाद वह दहशत में आ गई । बाद में मां कोतवाली पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर सौंपी।

महिला का कहना है कि उसके पति से ही उसकी बेटी की अस्मत को खतरा पैदा हो गया है । जिसके चलते वह कार्रवाई करने के लिए विवश है। प्रारंभिक जांच में मामले में सत्यता पाई जाने के बाद गुरुवार सुबह घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कोतवाली पुलिस ने आरोपित पिता की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण