मां बाप ने किया शव लेने से इनकार कहां लडके वालो को देदो
कहते हैं कि बच्चा कितनी भी बड़ी गलती क्यों ना करे मां-बाप उसको माफ कर ही देते हैं. लेकिन मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मां-बाप ने अपनी बेटी की लाश को ही लेने से मना कर दिया. बेटी का शव तीन दिन तक अस्पताल में पड़ा रहा, लेकिन अपने कामों में व्यस्त परिजन उसकी खबर तक लेने नहीं पहुंचे. बेटी की गलती ये थी कि वह किसी के प्यार में पड़ गई थी और बिना शादी किए उसके साथ चली गई और उसके घर रहने लगी थी.
दरअसल मामला बाजना थाना क्षेत्र के जंबुखाना गांव का है,जहां 20 साल की कविता ने 8 मार्च को कीटनाशक पी लिया था.
एएसआई के एस कटारा का कहना है कि मृतका प्रेमी के साथ बगैर विवाह के पति-पत्नी की तरह रह रही थी. वहीं पर उसने कीटनाशक पी लिया. उसके परिजन 3 दिन तक अपने किसी पैसों के लेनेदेन के मामले को सुलझाने में लगे रहे और बेटी के शव को लेने नहीं पहुंचे. पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजन आज यानी 12 मार्च को जिला अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया.
मृतका का पोस्टमार्टम हो चुका है, लेकिन जब पुलिस ने उसका शव परिजनों के सुपुर्द किया तो उन्होंने शव लेने से मना कर दिया. मृतका के परिजन शव को अपने साथ ले जाने को तैयार नहीं हैं और लड़के पक्ष को सौंपने की बात कर रहे हैं.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें