किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम कार्यालय में एसडीएम अंबाह राजीव समाधिया द्वारा आगामी कृषि सीजन को देखते हुए उस समय खाद के संबंध में किसानों को कोई दिक्कत ना हो इस को ध्यान में रखते हुए खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज एक मीटिंग आयोजित की गई जिसबमें अंबाह एवं पोरसा के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, मार्केटिंग ऑफिसर विनोद पांडे एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी उमेश शर्मा के अलावा प्रमुख खाद विक्रेता उपस्थित रहे मीटिंग में एसडीएम ने निर्देशित किया के सभी सोसाइटी सरकारी भंडार केंद्र से खाद लेकर अपने यहां भंडारण करें एवं किसानों को खाद का वितरण करें जिससे एक तरफ नया खाद स्टोर करने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी वहीं दूसरी ओर किसानों को खाद की अधिकाधिक मांग के समय अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़ेगा इसके अलावा एसडीएम ने सभी अधिकारियों एवं खाद विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी कि यदि किसी भी व्यक्ति के कारण खाद को लेकर कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है त...
नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन अम्बाह। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबाह द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजीव समाधिया को आज एक ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका द्वारा नगर के नेहरू पार्क में हरे भरे पेड़ों को काटे जाने की जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है इसके साथ ही शहर में बड़े-बड़े नाला सफाई के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की भी जांच की मांग भी की ज्ञापन में कांग्रेस कमेटी द्वारा कहा गया कि विश्व पर्यावरण दिवस के दिन जहाँ पूरी दुनियां पर्यावरण दिवस मना रही थी उसी दिन नगर पालिका परिषद अम्बाह द्वारा नेहरू पार्क में हरे भरे वृक्षों को जड़ से काटकर पार्क की हरियाली को नष्ट करने का कार्य किया जा रहा था नेहरू पार्क में जो वृक्ष जड से काटे गये है उन वृक्षों की लकड़ी बहुत ही कीमती थी जिन्हें ट्रैक्टर-ट्रोलियों से भरकर ले जाया गया तथा मौके पर कोई भी नीलामी या वैधानिक कार्यवाही नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा नहीं अपनाई गई है अपनी मन माफिक रेट पर लकड़ी बेच दी गई ज्ञापन में यह भी ...
अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण आज अम्बाह विधायक कमलेश जाटव के पुत्र भाजपा युवा मोर्चा के नेता डाॅ.गिर्राज गौर के द्वारा सिबिल अस्पताल अम्बाह का निरीक्षण किया गया जिसमे उन्होने सबसे पहले जनरल वार्ड मे जाकर मरीजो का हाल चाल जाना इस दौरान लाइट नही होने से मरीज परेशान थे तब जाटव ने बीएमओ डॉक्टर डीएस यादव को बुलाकर तत्काल इनवेटर के जरिये लाइट को चालू करवाया इसके बाद वैक्सीन सेंटर पहुंचकर व्यवस्था देखी एवं कोविड सेंटर पहुंचकर मरीजो का हाल चाल जाना एवं अस्पताल के सभी वार्डो का निरीक्षण किया और मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सेवाये देने की बात कही इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष गोलू भदौरिया व राजकुमार भी साथ रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें