मध्य प्रदेश कर रहा है त्यारी रात्रि कर्फ्यू की



भोपाल: इस समय देशभर में कोरोना वायरस का कहर तेजी से फ़ैल रहा है। ऐसे में इस महामारी को रोकने के लिए प्रयास निरंतर किये जा रहे हैं। लगातार होने वाले प्रयासों के बाद भी मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बीते कुछ दिनों से राजधानी भोपाल और इंदौर में हर दिन नए मामले सामने आ रहे जो हैरान कर रहे हैं। देखते ही देखते कोरोना की रफ्तार तेज हो गई। इस समय मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ली समीक्षा बैठक। बीते शुक्रवार की शाम को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा बैठक की है।



अब भोपाल और इंदौर में एक बार फिर नाइट कर्फ्यू लगने जा रहा है। जी दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को‌ निर्देश देते हुए कहा कि 'यदि अगले 3 दिन में कोरोना के केस‌ कम नहीं हुए तो 8 मार्च से भोपाल और इंदौर में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया जाएगा।' इसी के साथ इस बैठक में कहा गया है कि 'भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, उज्जैन और महाराष्ट्र से लगे जिलों में कोरोना से प्रभावित प्रकरणों की संख्या बढ़ रही है। इंदौर और भोपाल में सावधानियाँ बरतना और सख्ती करना आवश्यक है।'

— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh)



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण