जौरा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, जौरा के बाजार को कराया अतिक्रमण मुक्त
जौरा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है जौरा एसडीओपी मानवेंद्र सिंह कुशवाहा और जौरा एसडीएम नीरज शर्मा ने जौरा के बाजार में भ्रमण कर बाजार से अतिक्रमण को हटावाया वाकई जौरा के बाजार में अतिक्रमण काफी ज्यादा अपने पैर पसार चुका था लेकिन आज प्रशासन के द्वारा यह बड़ी कार्यवाही देखने को मिली रास्ते में जो भी आया सबको उठाते चले जिससे बाजार में भगदड़ मच गई शुरुआत में तो कई लोगों के सामान जप्त किए गए लेकिन यह खबर बाजार में आग की तरह फैल गई और सभी दुकानदारों ने पहले ही पूरा बाजार साफ कर दिया लेकिन कुछ को खबर नहीं मिल पाई तो उनके खिलाफ कार्यवाही की गई उनका सामान जप्त कर उन्हें आगे से ऐसा ना करने की वार्निंग दी गई इस कार्रवाई में जौरा एसडीओपी मानवेंद्र सिंह कुशवाहा जौरा एसडीएम नीरज शर्मा सहित नगर पालिका के अधिकारियों की भी अहम भूमिका रही वीडियो में देखें कि किस तरह से पुलिस वाले और व्यापारियों के बीच कैसे छीना झपटी हो रही थी
लेकिन एक दिन की इस कार्यवाही से कुछ नहीं होने वाला है इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रखनी पड़ेगी क्योंकि आज प्रशासन की कार्रवाई के 1 घंटे बाद ही बाजार में पहले जैसा माहौल देखने को मिला अधिकारियों के जाते ही सभी ने अपने अपने ठेले व दुकाने रोड तक लगा ली वीडियो को पूरा देखें
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें