ग्वालियर मेले में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया हवाई झूले का आनंद

 


राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मेला घूमा। कई दुकानदारों से बातचीत की। सभी से एक ही सवाल पूछा आपका धंधा कैसा चल रहा है। घबराना नहीं मेला देरी से शुरू हुआ है लेकिन आप लोगों को मुनाफा जरूर होगा। किसी भी परेशानी के निराकरण के लिए मैं यहां मौजूद हूं। इस दौरान मेले में घूम रहे हैं कुछ महिला सैलानी और बच्चों से सिंधिया ने बात की। सैलानियों से भी सिंधिया ने एक ही सवाल किया की मेले में घूमे या शहर में मास्क जरूर लगाएं।

इस दौरान उन्होंने महिला सैलानियों को समझाया कि वे बच्चों को साथ लेकर घूम रही है तो खुद भी मास्क पहने और अपने बच्चों को भी पहनाएं। सिंधिया ने भी कुछ बच्चों को मास्क पहनाया। इसके बाद सिंधिया ने हवाई झूले में बैठकर मेले का मुआयना किया। इस दौरान अशोकनगर से आए विधायक जसपाल सिंह जज्जी , पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल ,मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र भदकरिया, सचिव महेश मुद्गल आदि व्यापारी गण मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण