भाजपा विधायक की बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष में दो की मौत, देखे वीडियो
दमोह जिले के नोहटा थाने के बनवार में देर रात हुए खूनी संघर्ष में 2 लोगों की मौत के बाद सनसनी फैली हुई है मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है दरअसल देर रात इलाके के भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के जन्मदिन की पार्टी का जश्न चल रहा था जिसमें विधायक भी शामिल हुए थे विधायक पार्टी से चले गए और उसके बाद दो गुट आपस में भिड़ गए बनवार केक कल्याण सिंह और अरविंद जैन के बीच पुराना विवाद था और अरविंद विधायक की पार्टी से लौट रहा था तभी दोनों गुट आमने-सामने आ गए और फिर गोली चली जो कि कल्याण के पक्ष के युवक मोनू को लगी जिसके बाद दूसरे गुट ने अरविंद जैन के साथ मारपीट की और वीभत्स तरीके से उसे मौत की नींद सुला दिया पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल भेजा जहां शनिवार को पीएम किया गया पुलिस के मुताबिक अरविंद हिस्ट्रीशीटर बदमाश था जिस पर कई मामले चल रहे थे और उसकी जिला बदर की कार्यवाही भी प्रस्तावित है वहीं अरविंद जबेरा से भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह का प्रतिनिधि भी था फिलहाल बनवार में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस पीएम के बाद पूरे मामले को साफ करने की बात कह रही है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें