शादी को लेकर था पिता से नाराज़ फोड़ दी खोपड़ी कर दी हत्या
हर पिता की तमन्ना होती है कि उसके जीते जी वह अपने बेटे की शादी कर दे। जिसके लिए वह हर संभव प्रयास करता रहता है। लेकिन मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक जवान बेटे ने अपने बुर्जुग पिता के सिर पर डंडा मार हत्या कर दी। क्योंकि वह अपनी शादी नहीं होने से नाराज था। उसे लगता था कि उसका बाप उसके विवाह के लिए लड़की नहीं देख रहा है।
इतना तेज डंडा मारा कि एक ही में तोड़ दिया दम
दरअसल, चौंकाने वाली यह घटना मकनोरिया क्षेत्र में बुधवार तड़के सामने आई है। जहां आरोपी विमलेश साहू ने 70 साल के पिता गिरधारी साहू की हत्या कर दी।
बड़े भाई से पहले कर दी थी छोटे की शादी
जब मृतक के छोटे बेटे ने बड़े भाई से इस घटना के बार में पूछा तो उसको भी मारने लगा। युवक भागते हुए थाने पहंचा और सारे मामले की जानकरी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी विमलेश नशा करता था। इसके चलते पिता ने उसकी शादी नहीं कराई, वहीं छोटे बेटे की शादी करा दी थी। बस इस बात से वह अपने पिता और भाई से नाराज रहने लगा था। वह कहता था की छोटी का विवाह करा दिया और मुझे उसने दूल्हा नहीं बनने दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें